Share this post with:
* राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ पूर्णेन्दु सक्सेना ने किया उद्घाटन
* रायपुर के प्रसिद्ध विषय विशेषज्ञों से सीधे पढ़ेंगे सुदूर वनवासी क्षेत्र के विद्यार्थी
रायपुर/छत्तीसगढ़ में एक हजार से अधिक सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय संचालित करने वाली संस्था सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ द्वारा आज आधुनिक डिजिटल एजुकेशन स्टूडियो का भव्य शुभारंभ किया गया.
छत्तीसगढ़ के सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालयों में उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने डिजिटल माध्यम के उपयोग करने की दृष्टि से इस नए डिजिटल लैब की शुरूआत की गई.इस एजुकेशन डिजिटल स्टूडियो का कंट्रोल रूम रायपुर के सरस्वती शिक्षा संस्थान के मुख्यालय रोहणीपुरम में है.छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों से लेकर सुदूर वनवासी क्षेत्रों में स्थित 150 से अधिक सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय इस कंट्रोल रूम से डायरेक्ट जुड़े हैं.उपरोक्त सभी 150 विद्यालय में स्मार्ट क्लास का निर्माण किया गया है.
आज इस आधुनिक डिजिटल एजुकेशन स्टूडियो का उद्घाटन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संघचालक डॉ पूर्णेन्दु सक्सेना ने किया.डॉ पूर्णेन्दु सक्सेना ने इसे छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा क्षेत्र में एक अभिनव पहल बताया और उन्होंने अपने संबोधन में इस डिजिटल टेक्नोलॉजी को विद्यार्थियों के लिए वरदान बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामभरोसा सोनी (प्रांतीय अध्यक्ष, सरस्वती शिक्षा संस्थान,छत्तीसगढ़) ने की.विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. देवनारायण साहू (प्रांतीय संगठन मंत्री, विद्या भारती, छत्तीसगढ़) उपस्थित रहे.श्री टोपलाल वर्मा (प्रांत संघ चालक छत्तीसगढ़ प्रांत) श्री विवेक सक्सेना (पूर्व प्रादेशिक सरस्वती शिक्षा संस्थान), श्री बद्रीनाथ केशरवानी (पूर्व अध्यक्ष सरस्वती शिक्षा संस्थान), श्री निश्चय बाजपेयी (सह सचिव), श्री मोहन पवार (विभाग प्रमुख), श्री आशुतोष चावरे (प्रशिक्षण निदेशक), श्री प्रवास बघेल (जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव) श्री हरिराम मुख्य रूप से उपस्थित रहे.कार्यक्रम का संचालन श्री मानिक लाल साहू सह प्रांत प्रमुख ने किया।इस महत्वपूर्ण अवसर पर आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के 208 विद्यालयों से 5000 से अधिक विद्यार्थी एवं शिक्षकगण एवं समिति के पदाधिकारी उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। उक्त जानकारी श्री लक्ष्मणराव मगर,प्रादेशिक सचिव,सरस्वती शिक्षा संस्थान छत्तीसगढ़ ने दी।
Share this post with:
12 Oct 2026 6 Views
12 Oct 2026 6 Views
12 Oct 2026 20 Views
12 Oct 2026 56 Views
11 Oct 2026 152 Views
10 Oct 2026 135 Views
10 Oct 2026 149 Views
10 Oct 2026 43 Views
09 Oct 2026 52 Views
08 Oct 2026 105 Views