Share this post with:
जगदलपुर। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर में सत्र 2026-27 और 2026-28 के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल एक बार फिर से खोल दिया गया है। संस्था के प्राचार्य से मिली जानकारी के अनुसार प्रवेश के इच्छुक आवेदक अब 24 जुलाई तक आधिकारिक पोर्टल बहपजपण्ंकउपेेपवदेण्दपबण्पद पर जाकर स्वयं या छत्तीसगढ़ में स्थित किसी भी लोक सेवा केंद्र (च्वाईस सेंटर) के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश प्रक्रिया के तहत छात्र अपनी रुचि के हिसाब से छमाही कोर्स डीसीएम, एक वर्षीय कोर्स कोपा, स्टेनो हिन्दी व वेल्डर तथा द्विवर्षीय कोर्स जैसे विद्युतकार, फिटर और एमएमव्ही में प्रवेश ले सकते हैं।
आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने के अगले ही दिन यानी 25 जुलाई को एनआईसी द्वारा मेरिट सूची जारी कर दी जाएगी। इसके बाद चतुर्थ चरण की चयन सूची के आधार पर 26 जुलाई से 30 जुलाई तक संस्थाओं में प्रवेश लिया जाएगा। इसके तुरंत बाद पंचम चरण की चयन सूची 31 जुलाई को जारी होगी जिसके तहत 02 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया चलेगी और अंतिम रूप से षष्ठम चरण की चयन सूची के माध्यम से 03 अगस्त से 05 अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया संपन्न किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि पूर्व में प्रवेश ले चुके अभ्यर्थी इस नए चरण की काउंसलिंग में भाग लेते हैं और उन्हें कोई नई सीट आवंटित होती है, तो उनकी पुरानी सीट स्वतः ही निरस्त हो जाएगी। प्रवेश से जुड़ी किसी भी अन्य विस्तृत जानकारी या सहायता के लिए छात्र सीधे शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था जगदलपुर के कार्यालय में उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं।
Share this post with:
18 Jul 2026 15 Views
18 Jul 2026 20 Views
18 Jul 2026 28 Views
18 Jul 2026 39 Views
18 Jul 2026 95 Views
17 Jul 2026 9 Views
17 Jul 2026 18 Views