Share this post with:
मनेन्द्रगढ़। जिले में रफ्तार का कहर एक बार देखने को मिला जहां तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली घटना में जहां शादी समारोह से लौट रहे दो दोस्तों की कार अचानक से बीच सड़क में अनियंत्रित होकर पलट गई और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो वहीं, कार में बैठे अन्य दो लोग घायल हो गए जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी घटना में निर्माण कार्य में लगे वाहन ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शादी में शामिल होने गए दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह कार से बैकुंठपुर में शादी में शामिल होने गए थे। यहां लौटने के दौरान उनकी कार दुर्घटना का शिकार हो गई। कार बीच सड़क में पलट गई। हादसे में चिरमिरी के डोमनहिल निवासी युवकों की मौत हो गई, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक घटना बैकुंठपुर के चेर ग्राम में हुई है। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय आर्यन सोनवानी और 23 वर्षीय कुलदीप सिंह के रुप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां निजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
मामले में पुलिस ने मृतकों के शव पंचानामा कर पोस्टरमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मनेंद्रगढ़ से लगे ग्राम पंचायत परसगढ़ी में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य में लगी डी वी प्रोजेक्ट लिमिटेड की गाड़ी से टक्कर के कारण हादसा हुआ है। घटना की सूचना पर पूर्व विधायक गुलाब कमरो के साथ कांग्रेस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने कोतवाली थाना पहुंचकर उक्त कंपनी के खिलाफ शिकायत दी।
Share this post with:
20 Apr 2026 17 Views
20 Apr 2026 10 Views
20 Apr 2026 19 Views
19 Apr 2026 30 Views
19 Apr 2026 14 Views