CNIN News Network

शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे ने लगाई फांसी, दुल्हन व माता - पिता सदमें में

18 Apr 2026   10 Views

शादी के दूसरे दिन ही दूल्हे ने लगाई फांसी, दुल्हन व माता - पिता सदमें में

Share this post with:

रायपुर। हाथों की मेंहदी और सुहाग सेज के फूलों की रंगत भी फिकी नहीं पड़ी थी कि शादी का सुर्ख जोड़ा सफेद लिबास में बदल गया। घटना कुरुद थाना के ग्राम कन्हारपुरी की है जहाँ एक दूल्हे ने शादी के दूसरे दिन ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दुल्हन व दुल्हे का माता - पिता सदमे में आ गया है। एसडीओपी रागनी मिश्रा ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में नशे का कनेक्शन मिला है, आगे जांच में इसका खुलासा हो सकता है।
प्राप्त जानकारी अनुसार कुरूद थाना अंतर्गत ग्राम कन्हारपुरी निवासी सिद्ध्वेश्वर पिता रामजोहन कंवर 28 साल का विवाह 16 अप्रैल को महासमुंद के पास ग्राम डोकरपाली में सम्पन्न हुआ। 17 अप्रैल की रात रिसेप्शन और आशीर्वाद कार्यक्रम में सगे संबंधियों एवं ईष्ट मित्रों ने नाच गाकर नवविवाहित जोड़ी को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
अगली सुबह दुल्हन जब नहाने कमरे से बाहर गई तो दुल्हे ने कमरे का दरवाजा भीतर से बंद कर पंखे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। आवाज देने पर जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिडकी से झांक कर देखा तो सिद्धेश्वर की लाश पंखे में लटक रही है। जिससे घर में कोहराम मच गया।
मां बाप ने जिस बेटे की शादी धूमधाम से किया उसकी ऐसे मौत से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। सबका रो रो कर बुरा हाल हो गया है, और दुल्हन की दुनिया उजड़ गई। जिसके साथ सात जन्म साथ निभाने का निश्चय कर वैवाहिक जीवन की शुरुआत करने वाली दुल्हन पति को फंदे पर लटकता देख बेसुध हो गिर पड़ी।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का पीएम कराने के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

AD R.O. No. - 13404/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web