CNIN News Network

शहीद हजरत इमाम हुसैन के चालीसवां का मातमी-जुलूस निकला,शहर में यातायात परिवर्तित

04 Aug 2026   10 Views

शहीद हजरत इमाम हुसैन के चालीसवां का मातमी-जुलूस निकला,शहर में यातायात परिवर्तित

Share this post with:

 

 

रायपुर--राजधानी रायपुर में मंगलवार को हल्की बारिश के बीच हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में चालीसवां का मातमी जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के तय मार्गों से होकर गुजर रहा है। इसके चलते जिला प्रशासन और यातायात पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पहले ही परिवर्तित मार्ग का रोड मैप जारी कर दिया गया था।  

यातायात पुलिस के अनुसार रात 9 बजे तक तात्यापारा चौक से आश्रम तिराहा और अग्रसेन चौक से आमापारा तिराहा तक सामान्य यातायात प्रभावित रहेगा। जुलूस के दौरान इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही कंट्रोल की जा रही है।वाहन चालकों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी तय किए गए हैं। आश्रम तिराहा से लाखेनगर, पुरानी बस्ती और बुढ़ेश्वर चौक, शास्त्री चौक से महिला थाना, कालीबाड़ी, पचपेड़ी नाका और भांठागांव चौक तथा अग्रसेन चौक से समता कॉलोनी, अनुपम गार्डन चौक या रामनगर-महोबा बाजार मार्ग का उपयोग किया जा सकता है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि, वे जुलूस मार्ग पर अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न जाएं, निर्धारित डायवर्सन का पालन करें और ड्यूटी पर तैनात पुलिस व यातायात कर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के साथ यातायात व्यवस्था भी सुचारू बनी रहे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web