CNIN News Network

शहीद महेंद्र कर्मा विवि के सेमेस्टर परीक्षा में आवेदन तिथि बढ़ी

01 May 2026   4 Views

शहीद महेंद्र कर्मा विवि के सेमेस्टर परीक्षा में आवेदन तिथि बढ़ी

Share this post with:

जगदलपुर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर ने वर्ष 2025-26 के जनवरी से जून सत्र की सेमेस्टर परीक्षा के लिए ऑनलाईन फॉर्म भरने की तिथि 5 मई तक बढ़ा दी गई है। सौ रूपए विलंब शुल्क के साथ आठ मई तक फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। आवश्यक दस्तावेज के साथ ऑनलाइन प्रिंट नौ मई तक संबंधित संस्थान में जमा लिए जाएंगे। नए व पुराने पाठ्यक्रम के सेमेस्टर मोड के स्नातक, स्नातकोत्तर एवं डिप्लोमा के रेगुलर, प्राइवेट, भूतपूर्व, एटीकेटी के उत्तीर्ण, प्रमोटेड एवं डिटेंड स्टूडेंट्स आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय के वेबसाईट पर देख सकते हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web