Share this post with:
सुकमा। अखंड भारत के शिल्पी एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के पावन अवसर पर शनिवार को जिला पुलिस सुकमा द्वारा शहीद आकाश राव गिरेपुंजे स्मृति जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन शबरी ऑडिटोरियम, सुकमा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद आकाश राव गिरेपुंजे को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने शहीद के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उल्लेखनीय है कि शहीद आकाश राव गिरेपुंजे कोंटा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे। नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में देश एवं समाज की सुरक्षा करते हुए उन्होंने अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया था। उनकी शहादत सुकमा पुलिस एवं जिलेवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।
वाद विवाद प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित हुई, 14 अक्टूबर 2026 को हाई एवं हायर सेकण्डरी स्तर पर आयोजित हुई, जहां चयनित छात्र 24 अक्टूबर 2026 को ब्लॉक स्तर पर सहभागी हुए। ब्लॉक स्तर पर चयनित छात्रों के बीच आज शनिवार को जिला स्तर पर मुकाबला हुआ । यह प्रतियोगिता दो वर्ग हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी वर्ग में आयोजित की गई। प्रत्येक वर्ग में पक्ष एवं विपक्ष श्रेणी में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों का विवरण निम्नानुसार है -
हाई स्कूल स्तर पर पक्ष श्रेणी में प्रथम स्थान - अनुष्का कन्नौजिया (सुकमा), द्वितीय स्थान - हिमांशी नागवंशी (छिंदगढ़), तृतीय स्थान - निकिता टावरी (सेजेस दोरनापाल, कोंटा) विपक्ष श्रेणी- प्रथम स्थान - तृषा सरकार (सेजेस तोंगपाल), द्वितीय स्थान - दीक्षा मंडल (सेजेस दोरनापाल), तृतीय स्थान - लावण्या नाग (आई.एम.एस.टी., सुकमा)।
हायर सेकेंडरी स्तर पर पक्ष श्रेणी में प्रथम स्थान - तृषा सरकार (सेजेस दोरनापाल, कोंटा), द्वितीय स्थान - कारम नंदनी (एकलव्य विद्यालय, छिंदगढ़), तृतीय स्थान - ईशा सिन्हा (डी.ए.वी., सुकमा), विपक्ष श्रेणी में प्रथम स्थान - निधि सिंह (सेजेस पवारास, सुकमा/कोंटा), द्वितीय स्थान - दिया मंडल (सेजेस दोरनापाल ), तृतीय स्थान - प्रतिज्ञा मांझी (एकलव्य विद्यालय, छिंदगढ़) प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली सभी 12 विजेता छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। विद्यार्थियों ने अपने विचारों, तर्कों एवं प्रभावशाली अभिव्यक्ति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
Share this post with:
01 Nov 2026 11 Views
31 Oct 2026 34 Views
31 Oct 2026 26 Views
30 Oct 2026 39 Views
30 Oct 2026 45 Views