CNIN News Network

शहर में आज भाजपा की आक्रोश रैली,कुछ इलाकों में यातायात रहेगी प्रभावित

20 Apr 2026   17 Views

शहर में आज भाजपा की आक्रोश रैली,कुछ इलाकों में यातायात रहेगी प्रभावित

Share this post with:

 

 0- पुलिस ने सुझाये वैकल्पिक रास्ते

 रायपुर।  राजधानी रायपुर में आज भाजपा आक्रोश रैली निकालेगी। जिसके चलते दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। महिला आरक्षण (नारी शक्ति वंदन) बिल लोकसभा में पारित नहीं होने के विरोध में भाजपा की रैली इंडोर स्टेडियम से शुरू होकर गणेश मंदिर तिराहा, बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौक होते हुए सुभाष स्टेडियम पहुंचेगी, जहां सभा होगी। रैली में प्रदेशभर से करीब 15 से 20 हजार कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना है। 

0-** ** इन मार्गों पर पड़ेगा असर     

 ** बूढ़ेश्वर चौक से गणेश मंदिर तिराहा होते हुए बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक।     

** श्याम टॉकीज से गणेश मंदिर तिराहा, सदानी चौक, सदर बाजार।   

 **  महिला थाना चौक से सुभाष स्टेडियम।    

**  कोतवाली चौक से सुभाष स्टेडियम।    

**  बंजारी चौक से सुभाष स्टेडियम।    

 ** कालीबाड़ी चौक से कोतवाली चौक।    

 ** आकाशवाणी चौक (काली मंदिर) से नलघर चौक।  

0-** **इन रास्तों का करें इस्तेमाल 

 ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि, वे इन मार्गों से बचें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। ट्रैफिक पुलिस ने साफ किया है कि, रैली के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए जवान तैनात रहेंगे, लेकिन लोगों को अनावश्यक रूप से इन मार्गों पर आने से बचना चाहिए। वैकल्पिक मार्ग से आए जाएं।      

** बूढ़ेश्वर चौक से कैलाशपुरी ढाल, पुलिस लाइन गेट होते हुए नेहरू नगर।   

 **  कालीबाड़ी से महिला थाना चौक, काली माता तिराहा, अंबेडकर चौक मार्ग। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

AD R.O. No. - 13404/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web