Share this post with:
रायपुर। दुर्घटना की संभावित कारणों को जानते हुए भी शहर के रिहायशी इलाके में पटाखा निर्माण का मामला गोलबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत सामने आया है। वैसे ही कई दुकानों को संचालन भी गोलबाजार,चूड़ी लाइन गणेशराम नगर में हो भी रहा है,भले ही कुछ ने नियमागत परमिशन ले रखा होगा लेकिन दुर्घटना घटित होने पर बड़ा हादसा हो सकता है।
गणेश राम नगर में शिव शक्ति पटाखा दुकान के ऊपर बने आवासीय कमरे में दीपावली पर बिक्री के लिए पटाखे तैयार किए जा रहे थे।
सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान 5 कार्टन तैयार पटाखे, अधबने पटाखे और निर्माण में इस्तेमाल होने वाला एल्युमिनियम पाउडर जब्त किया गया। टीम ने पटाखे बनाने वाले कमरे को सील कर दिया है। मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, 1 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गणेश राम नगर स्थित शिव शक्ति पटाखा दुकान का संचालक दुकान के ऊपर बने कमरे में दूसरे लोगों से पटाखे तैयार करवा रहा है।सूचना के आधार पर एसडीएम कार्यालय, नगर निगम के जोनल कमिश्नर और पर्यावरण अधिकारी के कार्यालय की संयुक्त टीम ने मौके पर जांच की। यह कार्रवाई गोल बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा साहू के नेतृत्व में की गई। टीम ने तैयार पटाखों के साथ बोरियों और कार्टन में रखे अधबने पटाखे भी जब्त किए। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब्त सामग्री में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाला कम विस्फोटक श्रेणी का पदार्थ भी शामिल है।
मामले में पुलिस ने श्याम लाल ठाकुर (76), निवासी गणेश राम नगर, वर्तमान पता गांधी नगर, अमलीडीह और दीपक ठाकुर (57), निवासी कालीनगर, पंडरी को आरोपी बनाया है।दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम, 1884 की धारा 9(1) और भारतीय न्याय संहिता की धारा 288 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
Share this post with:
02 Nov 2026 0 Views
01 Nov 2026 23 Views
01 Nov 2026 43 Views
01 Nov 2026 30 Views
01 Nov 2026 47 Views
31 Oct 2026 49 Views
31 Oct 2026 38 Views