CNIN News Network

शहर के 7 थानेदारों का बदले प्रभार के साथ तबादला

09 Sep 2026   77 Views

शहर के 7 थानेदारों का बदले प्रभार के साथ तबादला

Share this post with:

 

रायपुर- पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने 7 निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। तबादले के बाद आजाद चौक, टिकरापारा और गोलबाजार थाने समेत महिला थाना, यातायात और जिविशा में भी जिम्मेदारियां बदल गई हैं। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव के तहत सात निरीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है, जिन्हें तत्काल प्रभाव से अपना नया कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रमुख थानों के बदले गए प्रभारी जारी की गई नई सूची के अनुसार, आजाद चौक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक राजेश कुमार सिंह का तबादला कर उन्हें अब टिकरापारा थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं, टिकरापारा थाने की जिम्मेदारी संभाल रहे निरीक्षक राजेश कुमार मरई को लाइन अटैच करते हुए रक्षित आरक्षी केंद्र भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि टिकरापारा क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहा है। कई मामलों की जांच भी धीमी हैर्।ं

इसके अलावा, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अर्चना धुरंधर को अब आजाद चौक थाने का नया प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन में सेवाएं दे रही निरीक्षक राजश्री मौर्य को महिला थाने की नई जिम्मेदारी दी गई है।

जिविशा और यातायात विभाग में बदलाव फेरबदल के इस क्रम में जिविशा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार साहू को शहर के व्यस्ततम क्षेत्र गोलबाजार थाने का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही, पुलिस लाइन में पदस्थ निरीक्षक आनंद सोनी को यातायात विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।वहीं, रक्षित आरक्षी केंद्र में पदस्थ रहे एक अन्य निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार तिवारी को नया जिविशा प्रभारी बनाया गया है।  सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए कार्यक्षेत्र में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है ताकि कानून व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web