Share this post with:
सुकमा। जिला के कुम्हरास में शराब के नशे में हुए विवाद के दौरान पिता ने अपने ही पुत्र पर टांगिया से हमला कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद सूचना पर पुलिस देर रात कुम्हरास मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आज सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 11 बजे कुम्हरास निवासी वेट्टी लक्ष्मण, पिता वेट्टी हड़मा शराब के नशे में घर के पास बैठा था। इसी दौरान उसका पिता जंगल से लकड़ी काटकर घर लौटा। पुत्र के नशे में होने और विवाद करने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढऩे पर पिता ने पास रखी टांगिया से अपने ही पुत्र लक्ष्मण पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि पिता-पुत्र के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन विवाद और मारपीट होती रहती थी। रविवार रात भी शराब के नशे में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पिता ने अपने ही पुत्र पर टांगिया से हमला कर दिया। परिवार में पहले ही बीमारी के चलते एक पुत्र की मौत हो चुकी है, जबकि पुत्री की शादी हो चुकी है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।
Share this post with:
06 Oct 2026 14 Views
06 Oct 2026 15 Views
06 Oct 2026 16 Views
05 Oct 2026 64 Views
05 Oct 2026 15 Views
05 Oct 2026 12 Views
05 Oct 2026 26 Views
05 Oct 2026 36 Views
04 Oct 2026 36 Views