Share this post with:
0-प्लैटिनम बार के संचालक से शराब के साथ नकद बरामद
रायपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शासन की ओर से घोषित शुष्क दिवस के बावजूद शराब बेचने का मामला सामने आया है। मौदहापारा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्लैटिनम बार के संचालक पलाश मल्होत्रा को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर ग्राहकों को बाहर बेची जा रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शराब के साथ बिक्री से मिली नकदी भी जब्त की है। बार के सुरक्षा गार्ड की भूमिका सामने आने के बाद उसके खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। बता दें पलाश पहले उत्तर विधानसभा का युवक कांग्रेस अध्यक्ष रह चुका हैं और वर्तमान चुनाव में महासचिव पद का प्रत्याशी है।
मौदहापारा पुलिस को सूचना मिली कि गली नंबर एक, पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब निकालकर बाहर ग्राहकों को बेची जा रही है। मुखबिर से मिली ताजा सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने बार की गतिविधियों पर निगरानी शुरू कर दी।निगरानी के दौरान पुलिस ने रात करीब 10:30 बजे बार से शराब निकालकर बेचने की गतिविधि पकड़ी। मौके पर बार संचालक पलाश मल्होत्रा, निवासी आदर्श स्कूल के पीछे, देवेंद्र नगर, रायपुर को शराब बेचते हुए पकड़ा गया।
पुलिस ने उसके कब्जे से 750 एमएल की सिमरन ऑफ मिन्टी जामुन अंग्रेजी शराब की एक बोतल बरामद की। इसकी कीमत 1150 रुपये बताई गई है। इसके अलावा शराब बिक्री से प्राप्त 2300 रुपये नकद भी मिले। इस तरह बरामद शराब और नकदी की कुल कीमत 3450 रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार बार संचालक पलाश मल्होत्रा पूर्व में उत्तर विधानसभा युवक कांग्रेस का अध्यक्ष रह चुका है। वर्तमान में वह प्रदेश महासचिव युवक कांग्रेस के पद का प्रत्याशी बताया जा रहा है।
उधर शुष्क दिवस के आदेश का उल्लंघन करने के मामले को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही पुलिस की ओर से आबकारी विभाग को प्रतिवेदन भेजा जाएगा। इसमें प्लैटिनम बार के लाइसेंस को निलंबित करने अथवा निरस्त करने की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी। लाइसेंस पर अंतिम कार्रवाई आबकारी विभाग के स्तर पर होगी।
Share this post with:
05 Sep 2026 111 Views
05 Sep 2026 16 Views
04 Sep 2026 21 Views
03 Sep 2026 33 Views
03 Sep 2026 36 Views
03 Sep 2026 53 Views
03 Sep 2026 60 Views