CNIN News Network

शराब दुकानों में अहाता के टेंडर निरस्त किए जाएं - कन्हैया

06 May 2026   3 Views

शराब दुकानों में अहाता के टेंडर निरस्त किए जाएं - कन्हैया

Share this post with:

00 भाठागांव मुख्य मार्ग ,भठागांव बस्ती,पुलिस लाइन और कटोरा तालाब की शराब दुकान बंद करने की मांग
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने शराब दुकानों में अहाता खोलने के लिए जारी किए गए टेंडर को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग करते हुए कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाठागांव की दोनों शराब दुकानों के साथ ही पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित शराब दुकान और कटोरा तालाब चौराहे की शराब दुकान को बंद किया जाए ।
प्रदेश के आबकारी मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के कार्यालय को प्रेषित किए गए ज्ञापन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री द्वारा शराब दुकानों में आता चकना केंद्र खोले जाने की प्रक्रिया को सरकार प्रभाव से निरस्त करने की मांग की गई । ज्ञापन में अहाता / चखना सेंटरों को खोलने का विरोध दर्ज करते हुए वहां उत्पन्न होने वाली अवैधानिक गतिविधियों के साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में पुलिस विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई पर ध्यान आकृष्ट किया गया है । शराब दुकानों से शराब पीकर निकालने वालों को 100 50 मीटर की दूरी पर ही पुलिस पकड़ कर उनका चालान करती है दूसरी तरफ आबकारी विभाग शराब दुकान से शराब खरीदने वालों को शराब पीने के लिए अहाते की सुविधा उपलब्ध कराता है यह अपने आप में दोहरी मानसिकता का परिचायक है । शराब पीकर वाहन चलाना जनजीवन के खतरे के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन भी है यह बात सरकार अच्छी तरह जानती हो उसके बावजूद शराब पिलाने की व्यवस्था करना सरकार के ही कानून का उल्लंघन करने के लिए प्रेरित करने जैसा कार्य है । श्री अग्रवाल ने कहा कि बीयर बार में भी शराब पीने के बाद वापस जाने वाले वाहन चालकों के संबंध में नीति निर्धारण किया जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में के भाटागांव रिंग रोड में स्थित शराब दुकान , स्वामी आत्मानंद विद्यालय भाटागांव के सामने स्थित शराब दुकान , पुलिस लाइन चौराहे में स्थित शराब दुकान और कटोरा तालाब हनुमान मंदिर के बाजू स्थित शराब दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करने या अन्यत्र स्थापित करने की मांग करते हुए कहा कि इस संदर्भ में कई बार उपायुक्त आबकारी, जिला आबकारी अधिकारी , रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन दिए जा चुके हैं धरना प्रदर्शन सहित अन्य आंदोलन किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र निर्णय नहीं किया गया तो क्षेत्र के नागरिकों के साथ बड़े आंदोलन किया जाएगा ।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web