CNIN News Network

शनि व रविवार की दरमियानी रात राजधानी से गायब हुई 5 लड़कियां

29 Nov 2026   14 Views

शनि व रविवार की दरमियानी रात राजधानी से गायब हुई 5 लड़कियां

Share this post with:

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला, खमतराई, मुजगहन और मोवा थाना क्षेत्रों से शनिवार और रविवार की दरमियानी रात में 5 लड़कियों के लापता होने की शिकायतें दर्ज की गई है। फिलहाल पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उनकी तलाश में जुट गई है। 
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 28 और 29 नवंबर की दरम्यानी रात चार अलग-अलग थाना क्षेत्रों से पांच लड़कियों के लापता होने की शिकायतें दर्ज की गई हैं। पुलिस ने सभी मामलों में अपहरण का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतें उरला, खमतराई, मुजगहन और मोवा क्षेत्र से आई हैं। पुलिस की टीमें रातभर सक्रिय रहीं और सीसीटीवी फुटेज व मोबाइल लोकेशन के आधार पर लड़कियों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं। समाचार लिखे जाने तक किसी लड़की की बरामदगी की जानकारी सामने नहीं आई है। 
पुलिस अधिकारियों के अनुसार लड़कियों की सकुशल बरामदगी के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि पांचों मामलों के बीच कोई आपसी संबंध है या नहीं। 
यहां हुई शिकायतें दर्ज
उरला: परिजनों ने किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई।
खमतराई: लड़की के अचानक लापता होने की सूचना पर परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया।
मुजगहन: यहां भी लड़की के अचानक लापता होने की शिकायत दर्ज हुई।
मोवा: दो अलग-अलग परिवारों की लड़कियों के लापता होने के मामले सामने आए।
कुछ मामलों में परिजनों ने बताया कि बेटी घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web