CNIN News Network

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पलटे

10 Jun 2026   33 Views

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वाले पलटे

Share this post with:

 

0-आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा दबाव में आकर उन्होने यह सब किया

 

लखनऊ। ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन शोषण समेत अन्य गंभीर आरोप लगाने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज अब अपने ही आरोपों से पीछे हट गए हैं।उन्होंने दावा किया है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज कराया गया मुकदमा फर्जी था और यह सब उन्होंने दबाव में आकर किया था।

गौरतलब है कि आशुतोष ब्रह्मचारी ने पहले आरोप लगाया था कि माघ मेला 2026 और महाकुंभ 2025 के दौरान मठ में रहने वाले कुछ नाबालिग बटुकों का यौन उत्पीडऩ हुआ था। इन आरोपों के आधार पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। हालांकि अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा है कि यह मुकदमा उन्होंने अपने गुरुभाई और तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य के शिष्य रामचंद्र दास के कहने पर दर्ज कराया था।आशुतोष ब्रह्मचारी ने वीडियो संदेश में दावा किया कि रामचंद्र दास ने उन्हें गुमराह कर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद केखिलाफ कार्रवाई कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस पूरे प्रकरण के पीछे एक सुनियोजित साजिश थी और इसमें कुछ अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।उन्होंने यह भी कहा कि रामचंद्र दास ने कथित तौर पर अपने गुरु से जुड़े मामलों में षड्यंत्र रचा और आश्रम की संपत्तियों पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल किया।

आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले को लेकर एसएसपी मथुरा को शिकायत पत्र भेजा है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि फर्जी वसीयत तैयार कर कानूनी कार्रवाई कराई गई और आश्रम की संपत्तियों पर कब्जा करने की कोशिश हुई। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस स्तर पर उचित कार्रवाई नहीं होती है तो वह न्यायालय का रुख करेंगे। उनका कहना है कि उनके पास चैट, ऑडियो रिकॉर्डिंग और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं, जो पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने ला सकते हैं।

Óअब सत्य की लड़ाई लड़ूंगाÓ

आशुतोष ब्रह्मचारी ने कहा कि अब वह किसी दबाव में नहीं हैं और सत्य को सामने लाने के लिए हर मंच पर लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनके पास ऐसे कई साक्ष्य हैं, जिनसे यह स्पष्ट हो सकता है कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के पीछे किन लोगों की भूमिका थी। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले दिनों में वह और भी खुलासे करेंगे तथा संबंधित दस्तावेज सार्वजनिक कर सकते हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web