CNIN News Network

शंकरनगर के वेलनेस सेंटर में पुलिस ने मारा छापा, 15 ग्राम सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए के साथ 3 गिरफ्तार

11 Oct 2026   17 Views

शंकरनगर के वेलनेस सेंटर में पुलिस ने मारा छापा, 15 ग्राम सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए के साथ 3 गिरफ्तार

Share this post with:


रायपुर। खम्हारडीह थाना क्षेत्र के शंकरनगर में चल रहे एक सैलून और वेलनेस सेंटर पर पुलिस ने छापा मारकर प्रतिबंधित सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बरामद किया जिसका वजन करीब 15 ग्राम है और इसकी अनुमानित कीमत डेढ़ लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। मौके से दो युवतियों और एक ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब इन्हें ड्रग पहुंचाने वाले नेटवर्क की पहचान में जुटी है और सप्लायर पर भी कार्रवाई की बात कह रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार तीन आरोपियों में आशा नायक, निवासी सुपेला (दुर्ग), कृष्णा तिवारी, निवासी पंडरी तथा हेमंत थापा, ट्रांसजेंडर, निवासी अवंति विहार शामिल है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वेलनेस सेंटर आने वाले चुनिंदा ग्राहकों को ही ड्रग उपलब्ध कराते थे। मसाज के बहाने आने वाले ग्राहक सेंटर में ही ड्रग का सेवन करते थे। बताया जा रहा है कि सेंटर के चेंजिंग रूम में इसकी व्यवस्था थी। वहां कैमरा नहीं लगा था, इसलिए निगरानी का डर नहीं रहता था।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web