CNIN News Network

व्यापारी संघ ने शिक्षक दिवस पर प्राचार्य शर्मा का किया सम्मान

06 Sep 2026   8 Views

व्यापारी संघ ने शिक्षक दिवस पर प्राचार्य शर्मा का किया सम्मान

Share this post with:

रायपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर अवंती विहार व्यापारी संघ द्वारा आस्था पब्लिक स्कूल की प्राचार्य श्रीमती उमा शर्मा एवं शाला की सभी शिक्षिकाओं का शॉल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया।
उक्त जानकारी देते हुए संघ के अध्यक्ष राजकुमार राठी ने बताया कि शिक्षक हमें न केवल ज्ञान देते हैं बल्कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देकर संस्कारवान इंसान बनाकर हमें देश का जिम्मेदार नागरिक बनाने का भी कार्य करते हैं। इस अवसर पर महामंत्री किशोरचंद नायक, उपाध्यक्ष सुब्रत घोष, गोविंद शर्मा,शैलेंद्र रोतरे,इंद्रपाल सिंह तोमर, हरीश लोकवाणी,मनीष डेगवानी उपस्थित रही। इस दौरान शिक्षिका ऋतु चौधरी,शबाना कुरैशी,गायत्री निहाल,बसंती पटेल,कविता यादव, नेहा मंडल,श्वेता तिवारी,अर्चना सिंह, डिंपल विशेष रूप से उपस्थित थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web