CNIN News Network

व्यापारियों को बांटे 15 लाख के सिक्के, प्रति सदस्य 10 हजार तक चिल्हर दिया गया

27 Oct 2026   6 Views

व्यापारियों को बांटे 15 लाख के सिक्के, प्रति सदस्य 10 हजार तक चिल्हर दिया गया

Share this post with:


कांकेर। जिले में त्योहारी व सामान्य दिनों में बाजार में चिल्हर की कमी से जूझ रहे व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स और भारतीय स्टेट बैंक, शाखा कांकेर के संयुक्त तत्वावधान में आज मंगलवार को बाबा रामदेव मंदिर हॉल में सिक्का वितरण शिविर आयोजित किया गया। शिविर के जरिए शहर के 150 से अधिक पंजीकृत व्यापारियों को कुल 15 लाख रुपए मूल्य के सिक्के (1, 2, 5 और 10 रुपए के मूल्यवर्ग में) वितरित किए गए। बैंक प्रबंधन की ओर से प्रति सदस्य व्यापारी को अधिकतम 10 हजार रुपए तक के सिक्के नकदी के बदले उपलब्ध कराने की सीमा तय की गई थी। भीड़ और अव्यवस्था से बचने के लिए चेंबर ने कूपन प्रणाली लागू की। इससे व्यापारी बिना कतार में फंसे आसानी से चिल्हर प्राप्त कर सके। इस दौरान सदस्यों को चेंबर के सदस्यता प्रमाण पत्र भी सौंपे गए।
कार्यक्रम को सुचारू बनाने में एसबीआई शाखा प्रबंधक ऋषि कटियार, व्यापारी प्रतिनिधि दिनेश रजक, भागवत माहेश्वरी, राकेश आहूजा, सचिन गिडलानी, दीपक शर्मा, राजू लच्छानी, पार्षद नरेंद्र साहू, सलीम मेमन आदि का योगदान रहा। अनूप शर्मा, अध्यक्ष, कांकेर चेंबर ऑफ कॉमर्स, कांकेर बाजार में 5, 10 या 20 रुपए के खुले पैसे न होने पर लेन-देन अटकता है, कई बार ग्राहक सामान छोड़कर लो लौट जाते हैं। टॉफी थमाने जैसी असहज स्थिति बनती है। चिल्हर उपलब्ध होने से काउंटर पर समय बचता है, और ग्राहक संतुष्टि बढ़ती है। डिजिटल पेमेंट बढऩे के बावजूद किराना, सब्जी, डेयरी और स्टेशनरी जैसे रोजमर्रा के खुदरा व्यापार में 40 से 50 प्रतिशत लेन-देन अब भी नकद सिक्कों पर निर्भर है। एक साथ 15 लाख रुपए के सिक्कों का बाजार में आना स्थानीय अर्थव्यवस्था में सर्कुलेशन बूस्टर का काम करेगा। इससे थोक से लेकर छोटे फुटकर व्यापारियों तक नकदी चक्र निर्बाध चलेगा। इससे व्यापारिक घर्षण पूरी तरह समाप्त होगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web