CNIN News Network

वेलिंगटन की जीत में अभिषेक का आतिशी शतक, टीम इंडिया ने ली अजय बढ़त

27 Oct 2026   53 Views

वेलिंगटन की जीत में अभिषेक का आतिशी शतक, टीम इंडिया ने ली अजय बढ़त

Share this post with:

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)। आईपीएल के शेर अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बल्लों की दहाड़ से वेलिंगटन का हेनरी स्टेडियम थर्रा उठा। इन दोनों बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी और पहले विकेट की रिकार्ड साझेदारी में 7.1 ओवर में 133 रन बनाते हुए टीम इंडिया की विजय निश्चित कर दी। न्यूजीलैंड के 198 के लक्ष्य को अभिषेक और वैभव ने बौना कर दिया। अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में 38 गेंदों पर 113 रन की आतिशी पारी खेली जिसमें 11 छक्के और 9 चौके शामिल थे। वहीं वैभव सूर्यवंशी ने सलामी बल्लेबाज की भूमिका को सार्थक करते हुए महज 19 गेंदों पर 4 छक्के और 4 चौके की सहायता से 45 रन बनाए। इन बल्लेबाजों ने आने वाले भारतीय बल्लेबाजो के लिए केवल जीत की औपचारिकता पूरी करने का जिम्मा छोड़ दिया।
अभिषेक शर्मा के आतिशी शतक के चलते उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। वेलिंगटन की इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने 5 टी20 सीरीज में 3.0 की अजय बढ़त हासिल कर ली। न्यूजीलैंड का तेज आक्रमण आज पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। डफी ने 2 ओवर में 44, मिलेन ने 2 ओवर में 33, ब्रैथवेल ने 2 ओवर में 34 रन लूटाए और सफलता उनके हाथ से दूर रही। पहला विकेट फिशर को मिला जिसने अपने पहले ओवर में ही 23 रन जरुर खर्च किए लेकिन वैभव सूर्यवंशी को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं जेमिसन ने 3 ओवर में 41 रन खर्च कर अभिषेक शर्मा की पारी का अंत किया। भारत ने विजय लक्ष्य 13.2 ओवर में पूरा कर लिया। कप्तान श्रेयश अय्यर (5) और संजू सैमसन (18) जल्दी-जल्दी वापस पेवेलियन लौट गए। जीत की औपचारिकता नमन धीर ने चौके के साथ पूरी की।
इससे पूर्व डेरिल मिचेल की नाबाद 89 रनों की पारी और अंत में बेवन जैकब्स के नाबाद 39 रनों के दम पर न्यूजीलैंड ने मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में भारत के खिलाफ 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 198 रन बनाए हैं। यह स्कोर और ज्यादा हो सकता था, लेकिन प्रिंस यादव ने आखिरी ओवर में सिर्फ नौ रन दिए और न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को बाउंड्री के लिए तरसा दिया। न्यूजीलैंड की शुरुआत ही काफी खराब रही। सेफरिट के जल्दी आउट होने के बाद ऐलन (40) और मिचेल (89) ने न्यूजीलैंड की पारी को सम्हाला। लेकिन नितिश रेड्डी ने ऐलन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। फिलिप्स इस बार अपना जलवा नहीं दिखा सकें और केवल 17 रन बनाकर वपस लौट गए। जैकब्स (39) ने मिचेल के साथ मिलकर न्यूजीलैंड के स्कोर को 198 तक पहुंचा दिया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web