Share this post with:
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण संबंधी समिति के सभापति पुन्नूलाल मोहले के सभापतित्व में समिति ने जिला रायपुर के पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के गर्ल्स हॉस्टल शंकर नगर एवं पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति हॉस्टल, कालीबाड़ी का स्थल निरीक्षण किया। समिति ने छात्रावासों के निरीक्षण के दौरान छात्राओं से चर्चा की एवं उनकी समस्याओं के निराकरण हेतु विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये तथा छात्रावासों में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया । इस अवसर पर समिति के सदस्यगण चैतराम अटामी, रामकुमार यादव, शकुन्तला सिंह पोर्ते, यशोदा निलाम्बर वर्मा, विशेष आमंत्रित सदस्य सुनील सोनी, पुरन्दर मिश्रा एवं सचिव, छत्तीसगढ़ विधान सभा दिनेश शर्मा उपस्थित थे।
Share this post with:
01 Oct 2026 18 Views
01 Oct 2026 35 Views