CNIN News Network

विश्वप्रेम , भाईचारे सहिष्णुता व श्रेष्ठ क्षमा का संवत्सरी महापर्व आज सामुहिक क्षमापना 16 को

14 Sep 2026   25 Views

विश्वप्रेम , भाईचारे सहिष्णुता व श्रेष्ठ क्षमा का संवत्सरी महापर्व आज सामुहिक क्षमापना 16 को

Share this post with:

00 संवत्सरी मिच्छामि दुक्कडम हेतु खरतरगच्छ प्रतिक्रमण दोपहर 1 बजे से श्री पदमशिला गोलछा भवन , भैरव सोसायटी में होगा
रायपुर। खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सुरि जैन दादाबाड़ी में विश्वप्रेम , भाईचारे सहिष्णुता व श्रेष्ठ क्षमा का संवत्सरी महापर्व के अवसर पर प्रातः 6 बजे से पोषध व्रत स्नात्र पूजा 7 बजे , अष्टप्रकारी पूजा 8 बजे नवांगी पूजा 8 . 30 बजे से संवत्सरी प्रतिक्रमण पुरुषों व महिलाओं का खरतरगच्छ विधि से दोपहर 1 बजे से श्री पदमशिला गोलछा भवन भैरव सोसायटी में होगा ।

विश्वप्रेम , भाईचारे सहिष्णुता व श्रेष्ठ क्षमा का संवत्सरी महापर्व आज सामुहिक क्षमापना 16 को

 श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि संवत्सरी महापर्व अभयदान का पर्व है , समस्त प्राणियों के प्रति दया करुणा की भावना ही क्षमा का मूल मंत्र है । प्रभुभक्ति के क्रम में श्री सीमंधर महिला मण्डल की पूनम बरमट व राधिका सेठिया ने प्रभु पालना जी के बधाई व त्रिशला नंदन वीर की जय बोलो महावीर की गीत प्रस्तुत किये । पूनम बरमट व राधिका सेठिया ने परमात्मा थी रंगाशे मारू आत्मा , आत्मा बन जाती परमात्मा । खम्मा घणी खम्मा घणी , म्हारे दादा गुरुवार नी खम्मा घणी । वारी जाऊं रे बलिहारी जाऊं रे म्हारा गुरुवारआंगन आया मैं वारी जाऊं रे । बिन पानी के नव के रहा है वह तो किस्मत से ज्यादा दे रहा है । चलो बुलावा आया है दादा ने बुलाया है भजनों में श्रद्धालुओं नृत्य कर भक्ति भाव में विभोर हो गए । प्रभु भक्ति के लाभार्थी श्री पदम चंद कमल चंद अनिल कुमार गोलछा परिवार रहे । आज एडवोकेट दीप्ती बैद व मोनिका बैद ने प्रभुभक्ति की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया । संवत्सरी महापर्व के पश्चात 16 सितम्बर को सकल जैन समाज का सामुहिक क्षमापना पर्व प्रातः 9 बजे से श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर में होगा । प्रभुभक्ति के लाभार्थी श्री तिलोकचंद शांतिलाल अशोक कुमार बरड़िया परिवार हैं ।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web