Share this post with:
दंतेवाड़ा। जिले के बैलाडीला खदान क्षेत्र में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई जाएगी। खास बात यह है कि विश्वकर्मा पूजा के दिन बैलाडीला खदान क्षेत्र आम नागरिकों और पर्यटकों के लिए खोला जाएगा। कोरोना काल के बाद से प्रतिबंधित खदान क्षेत्र में प्रवेश का लोगों को लंबे समय से इंतजार था। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बचेली स्थित एनएमडीसी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान खदान क्षेत्र को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आम नागरिकों के लिए खोले जाने को लेकर चर्चा की थी। उनकी पहल के बाद इस वर्ष पुन: लोगों को बैलाडीला के खदान क्षेत्र को करीब से देखने का अवसर मिलने जा रहा है।
कोरोना काल के बाद बैलाडीला के खदान क्षेत्र आम नागरिकों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। ऐसे में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर साल में एक दिन खदान क्षेत्र खुलने का लोगों को खास इंतजार रहता है। इस दिन बस्तर संभाग से बड़ी संख्या में लोग बैलाडीला पहुंचते हैं। विश्वकर्मा पूजा के दौरान संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा एनएमडीसी की ओर से लोगों की सुविधा के लिए नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जायेगी, जिससे निर्धारित स्थानों से लोग खदान क्षेत्र तक पहुंच सकें। खदान क्षेत्र की ऊंची पहाडिय़ां, प्राकृतिक नजारे और विशालकाय खनन मशीनें पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहती हैं। लोग खनन कार्यको करीब से देखने के साथ मशीनों के साथ फोटो और सेल्फी भी लेते हैं।
इसे लेकर बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बताया कि एनएमडीसी द्वारा आम नागरिकों के प्रवेश को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। विश्वकर्मा पूजा के दिन लोग कैलाश नगर स्थित भोलेनाथ मंदिर के दर्शन के साथ बैलाडीला की पहाडिय़ों, प्राकृतिक सौंदर्य और विशाल खनन मशीनों को करीब से देखने का अवसर प्राप्त कर सकेंगे।
Share this post with:
14 Sep 2026 14 Views
14 Sep 2026 37 Views
14 Sep 2026 18 Views
13 Sep 2026 22 Views
13 Sep 2026 13 Views
12 Sep 2026 30 Views
12 Sep 2026 42 Views