CNIN News Network

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन आयोजित

05 Jul 2026   8 Views

विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल का साप्ताहिक मिलन आयोजित

Share this post with:

जगदलपुर। विश्व हिंदू परिषद - बजरंग दल द्वारा आयोजित साप्ताहिक मिलन कार्यक्रम प्रभु श्रीहनुमान की कृपा एवं सभी धर्मप्रेमी बंधुओं के सहयोग से रविवार को बराई हनुमान मंदिर लामनी चौक के पास आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, महाआरती, संगठनात्मक चर्चा तथा सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार के संकल्प को लेकर संपन्न हुआ। इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक विष्णु ठाकुर, नगर सह संयोजक अजय प्रताप सिंह, लखन सेना, गीतेश संघाड़े, सूरज पटनायक, शौर्य इनानी, बृजेश चौहान, योगेश गोकुल पाणिग्रही, लक्ष सेठिया, अनिल सिसोदिया, योगेश दास एवं अन्य भक्तजन मौजूद रहे। इस आयोजन में अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं सहयोग प्रदान करने वाले सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं, मातृशक्ति, युवाओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं का हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
जिला संयोजक विष्णु ठाकुर ने कहा कि आप सभी का सहयोग ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है।उन्होने अमरनाथ यात्रा की सूचना सबको दी और प्रांत की आगामी बैठक की सूचना सब तक पहुंचायी ,सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं श्रद्धालुओं ने राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया।उन्होने कहा कि इसी उत्साह और समर्पण के साथ हम राष्ट्र, धर्म और समाज की सेवा के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web