CNIN News Network

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज चेक गणराज्य में छग के तोमन कुमार ने जीता कांस्य पदक

05 Jul 2026   26 Views

विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज चेक गणराज्य में छग के तोमन कुमार ने जीता कांस्य पदक

Share this post with:


रायपुर। 6 जून से 5 जुलाई 2026 तक नोवे मेस्टो मेंतूजी में आयोजित विश्व तीरंदाजी पैरा सीरीज चेक गणराज्य 2026 में भारतीय तीरंदाजी संघ का 32 सदस्य पैरा तीरंदाजी टीम ने भाग लिया। जिसमें छत्तीसगढ़ के तीरंदाज टोमन कुमार और श्याम सुंदर स्वामी की जोड़ी ने फ्रांस की टीम को कड़े मुकाबले में 150/148 अंकों से हराकर जीत हासिल करते हुए भारत को कांस्य पदक दिलाने में कामयाब रहे। 
भारतीय तीरंदगी संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कैलाश मुरारका व छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव आयुष मुरारका ने बताया कि टोमन कुमार इन 2 वर्षों में 8 से 10 मेडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त कर चुके हैं और उनका अगला निशाना ओलंपिक 2027 है जिसके लिए वे भरसक प्रयास कर रहे हैं। कांस्य पदक प्राप्त करने पर छत्तीसगढ़ तीरंदाजी की संघ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव, छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के महासचिव आयुष मुरारका, प्रदेश से पदाधिकारियों व तीरंदाज के कोच ने टोमन कुमार अपनी शुभकामनाएं और बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे एक दिन भारत से खेलते हुए ओलंपिक में पदक जरुर प्राप्त करेंगे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web