CNIN News Network

विवादित टिप्पणी करने वाले चार छात्रों के खिलाफ एफआईआर

27 Apr 2026   26 Views

विवादित टिप्पणी करने वाले चार छात्रों के खिलाफ एफआईआर

Share this post with:

 

बिलासपुर।  बिलासपुर के गुरुघासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में भगवान राम और महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पुलिस ने सख्त रूप अपनाया है। इस मामले में यूनिवर्सिटी के चार छात्रों पर एफआईआर दर्ज किया है। ये पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र का है, जहां सेंट्रल यूनिवर्सिटी में लॉ डिपार्टमेंट के कुछ छात्रों ने भगवान राम, अंबेडकर सहित अन्य महापुरुषों पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं अब यूनिवर्सिटी प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने चार आरोपियों तूफानचंद्र नायक, अंशुमान सिंह, कौश्तुभमणि पांडे और प्रियांशु सिंह पर धारा 299,196,353(1सी)और 115, 3(5) के तहत केस दर्ज किया है। गौरतलब हो कि इस मामले से जुड़ा विवादित चैट भी सामने आया था। घटना के आमने आते ही हिंदुओं और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश जाहिर करते हुए यूनिवर्सिटी प्रबंधन (बिलासपुर जीजीयू यूनिवर्सिटी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। जिसके बाद जीजीयू प्रबंधन ने चार सदस्यीय जांच टीम का गठन भी किया था। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web