Share this post with:
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के परिणामों में भाजपा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की ऐतिहासिक सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम स्पष्ट कर रहे हैं कि वहां की जनता अब हिंसा, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति से ऊब चुकी है।
बंगाल की जनता ने सोनार बांग्ला के संकल्प को आत्मसात किया है। भाजपा की यह बढ़त राज्य में लोकतंत्र की पुनर्स्थापना और सिंडिकेट राज की समाप्ति का उद्घोष है। श्री पाण्डेय ने कहा कि असम की जनता ने विकास की गति को थमने नहीं दिया है। वहाँ की जनता ने घुसपैठ और अस्थिरता को नकार कर राष्ट्रवाद और प्रगति को चुना है। वहीं पुडुचेरी में एनडीए को मिल रहा भारी जनसमर्थन सुशासन के प्रति जनता के अटूट विश्वास का परिचायक है। पाण्डेय ने विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि इन चुनाव परिणामों ने साबित कर दिया है कि जनता अब केवल काम की राजनीति को समझती है। झूठ और भ्रम फैलाकर राजनीति करने वाले गठबंधन को जनता ने सिरे से नकार दिया है।
Share this post with:
04 May 2026 0 Views
04 May 2026 23 Views
03 May 2026 12 Views
03 May 2026 22 Views