CNIN News Network

विधायक सोनी ने किया विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर व्यवस्था का निरीक्षण, शिशुओं का अन्नप्रासन

06 Oct 2026   13 Views

विधायक सोनी ने किया विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर व्यवस्था का निरीक्षण, शिशुओं का अन्नप्रासन

Share this post with:

00 पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करवाने दिए निर्देश दिए
रायपुर। आज सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार का आयोजन नगर निगम जोन 5 क्षेत्र अंतर्गत अश्विनी नगर में महाराष्ट्रीयन समाज भवन में किया गया.

विधायक सोनी ने किया विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर व्यवस्था का निरीक्षण, शिशुओं का अन्नप्रासन

सेवा सेतु शिविर की व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने किया और विभिन्न शासकीय विभागों के स्टालों की व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. सोनी ने अधिकारियों को सेवा सेतु शिविर के माध्यम से सभी पात्र हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का पूर्ण वांछित लाभ अधिकाधिक संख्या में दिलवाना सुनिश्चित करने निर्देशित किया. उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र हितग्राही शासकीय योजना का वांछित लाभ सहजता से प्राप्त करने से कदापि वंचित नहीं रहना चाहिए. सभी पात्र नागरिकों को योजनाओं का लाभ दिया जाना चाहिए.

विधायक सोनी ने किया विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर व्यवस्था का निरीक्षण, शिशुओं का अन्नप्रासन

विधायक सोनी ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण करने भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र पात्र हितग्राहियों को मंच पर प्रदत्त किये. राशन कार्ड पात्र हितग्राहियों को प्रदत्त किये. ड्राइविंग लाइसेंस, नि:शुल्क बस यात्रा पास परिवहन विभाग की ओर से आवेदकों को प्रदत्त किये गए. स्वास्थ्य विभाग द्वारा सेवा सेतु शिविर में नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा शिशुओं का अन्नप्रासन किया गया. इसके पूर्व मंच पर रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने दीप प्रज्जवलन कर विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर का आमजनों की सुविधा हेतु रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 4,5,6 के 17 वार्डों के रहवासियों के लिए शुभारम्भ किया. सेवा सेतु शिविर सरकार आपके द्वार अंतर्गत विधानसभा स्तरीय आयोजन में हजारों की संख्या में हितग्राही पात्रता अनुसार लाभान्वित हो रहे है.

विधायक सोनी ने किया विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर व्यवस्था का निरीक्षण, शिशुओं का अन्नप्रासन

सेवा सेतु शिविर स्थल में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी सहित रायपुर नगर निगम के आयुक्त संबित मिश्रा, एमआईसी सदस्य श्रीमती सरिता दुबे, अमर गिदवानी, जोन 5 जोन अध्यक्ष अंबर अग्रवाल, जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, जोन 6 जोन अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद श्रीमती स्वप्निल मिश्रा, श्रीमती दुर्गा साहू, श्रीमती जयश्री नायक, अजय साहू, एल्डरमैन रामकिंकर सिंह, जोन 5 जोन कमिश्नर खीरसागर नायक सहित रायपुर नगर पालिक निगम एवं विभिन्न शासकीय विभागों के अन्य सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों और हितग्राहियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही.

विधायक सोनी ने किया विधानसभा स्तरीय सेवा सेतु शिविर व्यवस्था का निरीक्षण, शिशुओं का अन्नप्रासन

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web