CNIN News Network

विधायक गोमती गुजरात व पूर्व विधायक सौरभ बनाए गए झारखंड के सहप्रभारी

23 Sep 2026   22 Views

विधायक गोमती गुजरात व पूर्व विधायक सौरभ बनाए गए झारखंड के सहप्रभारी

Share this post with:


रायपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने पत्थलगांव विधानसभा से विधायक एवं रायगढ़ की पूर्व सांसद श्रीमती गोमती साय को गुजरात व छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक सौरभ सिंह को झारखंड प्रदेश भाजपा का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। दोनों की नियुक्ति पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सक्रिय जनप्रतिनिधि के रूप में गोमती साय जी का सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव रहा है। मुझे विश्वास है कि उनके सुदीर्घ अनुभव और जनसेवा के प्रति समर्पण का लाभ गुजरात में संगठन को मिलेगा और वे इस नई जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी। वहीं सौरभ सिंह पर विश्वास जताते हुए कहा कि आपकी संगठनात्मक क्षमता और सक्रिय कार्यशैली से झारखंड में संगठन और अधिक सशक्त होगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web