CNIN News Network

वानिकी छात्रों ने 50 प्रतिशत आरक्षण के निर्णय के लिए वन मंत्री का जताया आभार

10 Oct 2026   8 Views

वानिकी छात्रों ने 50 प्रतिशत आरक्षण के निर्णय के लिए वन मंत्री का जताया आभार

Share this post with:


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में वानिकी के विद्यार्थियों के हित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णय के फलस्वरूप आज शनिवार को वन मंत्री केदार कश्यप का सम्मान किया । शासकीय काकतीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सरकार के इस दूरगामी फैसले के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के लिए वानिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विमल कुमार रात्रे एवं विभाग के समस्त छात्र-छात्राओं को मंच पर आमंत्रित किया गया, जहां उन्होंने वन मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन व सम्मान किया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने वानिकी विषय में विशेषज्ञता हासिल करने वाले छात्रों के उज्ज्वल भविष्य और रोजगार के अवसरों को विस्तार देते हुए सहायक वन संरक्षक और वन परिक्षेत्र अधिकारी के पदों पर होने वाली सीधी भर्ती में 50 प्रतिशत पद आरक्षित करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वन मंत्री के संवेदनशील नेतृत्व और प्रयासों के चलते छात्रों के करियर को एक नई दिशा मिली है। वानिकी के छात्रों ने कहा कि लंबे समय से प्रतीक्षित इस मांग के पूरा होने से राज्य में वानिकी की पढ़ाई कर रहे युवाओं में नया उत्साह और विश्वास जागा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web