CNIN News Network

वर्षों बाद डूबा कुलेश्वर महादेव मंदिर, गरियाबंद-रायपुर मार्ग ठप

30 Jul 2026   16 Views

वर्षों बाद डूबा कुलेश्वर महादेव मंदिर, गरियाबंद-रायपुर मार्ग ठप

Share this post with:

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। महानदी, पैरी और खारुन समेत कई नदियां उफान पर हैं। सबसे खास तस्वीर राजिम त्रिवेणी संगम से सामने आई है, जहां महानदी का जलस्तर बढऩे से प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर वर्षों बाद पानी से घिर गया है।
गरियाबंद जिले में पिछले करीब 60 घंटे से लगातार हो रही बारिश के चलते हालात गंभीर बने हुए हैं। सिकासेर जलाशय से करीब 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद महानदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, जिससे राजिम स्थित कुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक पानी पहुंच गया। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट पर है और नदी किनारे बसे गांवों व निचले इलाकों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
इधर, पैरी नदी के उफान पर होने से नेशनल हाईवे-130सी पर पंटोरा के पास जलभराव हो गया है। इसके चलते रायपुर-गरियाबंद मार्ग पर यात्री बसों सहित वाहनों की आवाजाही पिछले 24 घंटे से बाधित है। प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र बैरिकेडिंग कर मार्ग को बंद कर दिया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web