CNIN News Network

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी पुरस्कार भारती यदु को, प्रशांत शर्मा के घर की झांकी को प्रदेश में द्वितीय स्थान

08 Sep 2026   7 Views

वर्ष का सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी पुरस्कार भारती यदु को, प्रशांत शर्मा के घर की झांकी को प्रदेश में द्वितीय स्थान

Share this post with:

00 चतुर्थ कृष्ण श्रृंगार पुरस्कार घोषित
रायपुर। महाकोशल कला परिषद रायपुर, अग्रवाल युवती मंडल, अग्रवाल सभा तथा गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित चतुर्थ कृष्ण श्रृंगार स्पर्धा-2026 के परिणाम निर्णायक समिति द्वारा घोषित कर दिए गए हैं। निर्णायक मंडल में डॉ. प्रवीण शर्मा, डॉ. भावना शाह एवं डॉ. शिखर शर्मा शामिल थे।
प्रदेश स्तरीय इस स्पर्धा में प्रशांत एवं मंजूषा शर्मा के निवास स्थान पर सजाई गई श्रीकृष्ण की भव्य झांकी को महाकोशल कला परिषद द्वारा सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी वर्ग में द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से शर्मा परिवार एवं उनके शुभचिंतकों में हर्ष का वातावरण है।
महाकोशल कला परिषद द्वारा पुरस्कार---
वर्ष का सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी पुरस्कार: भारती यदु
प्रथम: रीमा साहू
द्वितीय: श्वेता व्यास एवं प्रशांत शर्मा
तृतीय: निशा श्रीवास्तव
विशेष पुरस्कार: मुश्कान सुलेख नाविक, प्रीति श्रीवास्तव
सांत्वना पुरस्कार: गोपाल देवांगन, आशु अडे एवं प्रीति श्रीवास्तव
गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था द्वारा पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण झांकी: अंजलि शर्मा
सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति (वीडियो-ऑडियो): रमा मनोज शर्मा
सर्वश्रेष्ठ कृष्ण श्रृंगार: लक्ष्मी शर्मा
प्रथम: श्रीमती इंदु जोशी
द्वितीय: श्रीमती उषा पुजारी एवं श्रीमती तारा शर्मा
तृतीय: कु. वैदेही पुरोहित
सांत्वना: मंजुला शर्मा
अग्रवाल युवती मंडल एवं अग्रवाल सभा द्वारा पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ संपूर्ण कृष्ण श्रृंगार: अर्चना अग्रवाल
सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति (वीडियो-ऑडियो): भावना अग्रवाल
सर्वश्रेष्ठ कृष्ण श्रृंगार: संचिता अग्रवाल
प्रथम: शिवांगी अग्रवाल
द्वितीय: श्रीमती प्रगति अग्रवाल
तृतीय: श्रीमती निकिता अग्रवाल
विशेष पुरस्कार: श्रीमती श्वेता अग्रवाल
सांत्वना: ममता अग्रवाल
विजयी प्रतिभागियों के पुरस्कार वितरण समारोह की तिथि की सूचना संबंधित संस्थाओं द्वारा अलग से दी जाएगी।
चयन समिति एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार--
इस सम्मान पर प्रशांत शर्मा एवं मंजूषा शर्मा ने चयन समिति के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी के अवसर पर उनके घर पधारकर श्रीकृष्ण झांकी के दर्शन करने वाले सभी श्रद्धालु भक्तों, परिजनों एवं शुभचिंतकों का स्नेह और आशीर्वाद इस आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने विशेष रूप से भाई राजेन्द्र निगम जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पारखी नजरों ने झांकी की सुंदरता को पहचाना। उन्होंने झांकी की शानदार तस्वीरें एवं वीडियो तैयार कर उन्हें स्पर्धा के लिए भेजने की पहल की। उनके सहयोग, सूझबूझ, पारखी दृष्टि एवं तत्परता ने इस सम्मान को संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशांत शर्मा एवं मंजूषा शर्मा ने सभी सहयोगियों, श्रद्धालुओं और शुभचिंतकों को हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद और सभी के स्नेह को समर्पित है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web