Share this post with:
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में आज इतिहास रचते हुए राज्य का पहला पेपरलेस बजट पेश किया गया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने विधानसभा में बजट 2026 प्रस्तुत किया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही बजट पेश किया गया और मंत्री ने विस्तृत संबोधन दिया। अपने बजट भाषण की शुरुआत में वित्त मंत्री ने कहा कि प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर वर्ग के विकास को सुनिश्चित करना है। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि वर्ष 2026 को किसान कल्याण को समर्पित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने हर हाथ को काम, हर उपज को दाम देने का संकल्प लेकर कार्य किया है। कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए कई नई योजनाओं और प्रावधानों का संकेत भी दिया गया। देवड़ा ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का तीसरा सबसे युवा प्रदेश है और विकसित भारत के निर्माण में प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने बताया कि बजट सभी वर्गों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
Share this post with:
16 Apr 2026 18 Views
16 Apr 2026 16 Views
15 Apr 2026 19 Views
15 Apr 2026 19 Views
15 Apr 2026 13 Views