CNIN News Network

वर्तमान में शासक धर्महीन होते जा रहे हैं - यतिराजाचार्य जी महाराज

23 Nov 2026   6 Views

वर्तमान में शासक धर्महीन होते जा रहे हैं - यतिराजाचार्य जी महाराज

Share this post with:

00 श्री दूधाधारी मठ महोत्सव के तृतीय दिवस श्रोताओं को कराया रसपान श्रीराम कथा का
रायपुर। श्री दूधाधारी मठ महोत्सव के अवसर पर आयोजित श्री राम कथा के स्रोताओं को संबोधित करते हुए अनंत श्रीविभूषित श्री स्वामी यतिराजाचार्य जी महाराज अवधपुरी धाम (मूल स्थान नेपाल) ने कहा कि - वर्तमान समय में शासक धर्महीन होते जा रहे हैं। वे धर्मात्माओं को भी धर्महीन बनाना चाहते हैं समाज को ऊपर उठाकर नहीं! नीचे गिरा कर उत्थान करना चाहते हैं जो कभी संभव नहीं है उन्होंने कहा कि नारद जी के चार शिष्य थे जिनमें से दो वृद्ध हैं — वाल्मीकि और वेद् व्यास जी, तथा दो बालक ध्रुव और प्रहलाद प्रसिद्ध है। नारद जी जिसे भी मिले उन्हें उन्होंने ईश्वर का साक्षात कराया। आचार्य जी ने *"माँ" शब्द का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि माँ का अर्थ केवल जन्म देने वाली नहीं है। "मा" संस्कृत का शब्द है इसका अर्थ लक्ष्मी स्वरूपा है, जो अपने स्नेह से पूरी सृष्टि को समेट लेती है। जगत जननी के लिए इस पवित्र शब्द का प्रयोग किया जाता है।
आचार्य जी ने कहा कि -रावण मानव और वानर को कुछ समझता ही नहीं था। उसे लगता था कि ये उसका कभी भी बाल बांका नहीं कर सकते! इसलिए उसने वरदान मांगा - "हम काहू के मरहिं न मारें। बानर मनुज जाति दुइ बारे।। उसका अहंकार ही उसके विनाश का कारण बना। उन्होंने कहा कि - भगवान अपनी स्वेच्छा से अवतार धारण करते हैं। उनके जन्म का केवल यही एक कारण है, ऐसा कहा नहीं जा सकता। मंच पर हर दिन की तरह महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज मुख्य यजमान के रूप में विराजित थे, इनके अतिरिक्त कथा श्रवण करने के लिए उपकुलसचिव रविशंकर विश्वविद्यालय सनत कुमार वर्मा जी, विजय पाली, दाऊ राजेश अग्रवाल, रामकृष्ण पाली, पलारी से गोपी साहू, हितेंद्र ठाकुर तथा तोयनिधि वैष्णव, नरेंद्र गोस्वामी, सुरेश शर्मा, कृष्ण मोहन अग्रवाल,निर्मल दास वैष्णव सहित अनेक प्रबुद्ध नागरिक सम्मिलित हुए।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web