Share this post with:
रायपुर। शिवानंद नगर रायपुर में स्थित छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े गणेश मंदिर में गणेश चतुर्थी के अवसर पर षोडश अलंकरण के आधार पर 16 रूपों में भगवान श्री गणेश जी की पूजा आने वाले 16 दिनों तक लगातार की जाएगी। जिसमें प्रत्येक दिन भिन्न-भिन्न रूपों में श्री गणेश भगवान जी का अलंकरण किया जाएगा साथ ही सातवें दिन 56 भोग का विशेष आयोजन सिद्धिविनायक सेवा समिति के महिला समिति द्वारा की जाउगी।
ज्ञात हो कि रायपुर में स्थिति यह मंदिर न केवल छत्तीसगढ़ में बल्कि संपूर्ण देश विदेश में विख्यात है। मंदिर के अध्यक्ष जी स्वामी ने बताया की वर्षभर हमारे विदेश में निवासरत भक्तजन भी श्री र्व सिद्धिविनायक मंदिर में आर्थिक सहयोग प्रदान करते हैं साथ ही विभिन्न राजनेता व मंत्री तथा समाजसेवी के द्वारा लगातार इस मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने मनोकामना पूर्ण करने के लिए भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना करते हैं। स्वामी ने कहा कि दक्षिण भारतीय शैली में लगातार 21 दिनों तक पूजा के उपरांत महा भंडारा का आयोजन किया जाएगा एवं पांच वेद पंडितों के द्वारा लगातार पूजा कर राज्य की शांति एवं कल्याण की प्रार्थना की जाएगी। गणेश चतुर्थी के प्रथम पावन अवसर पर पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सच्चिदानंद शुक्ला ने दर्शन कर विश्वविद्यालय के उन्नति के लिए प्रार्थना कीआज प्रमुख रूप से मुकुंद बाबू, डॉ देवाशीष मुखर्जी, के भनोज, गोपी,रमेश ,पूंडरी सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं उपस्थित रहे।
Share this post with:
16 Sep 2026 43 Views
16 Sep 2026 95 Views
16 Sep 2026 13 Views