CNIN News Network

वन्य प्राणी तेंदुआ ने महिला पर किया हमला, मच्छरदानी में उलझने से बची जान

05 Oct 2026   11 Views

वन्य प्राणी तेंदुआ ने महिला पर किया हमला, मच्छरदानी में उलझने से बची जान

Share this post with:


कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र अंर्तगत गितपहर में बीती रात में वन्य प्राणी तेंदुआ ने एक महिला लीलाबाई नेताम पर हमला कर दिया। महिला ने तुरंत शोर मचाना शुरू कर दिया, शोर सुनकर तेंदुआ वहां से भाग निकला।
इस दौरान महिला मच्छरदानी के अंदर सोने की तैयारी कर रही थी, मच्छरदानी में उलझने के कारण बुजुर्ग महिला की जान बच गई। महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चारामा अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। इस घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रातभर इलाके में गश्त की, सुबह भी क्षेत्र में निगरानी जारी रखी गई।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web