CNIN News Network

वन मंत्री ने कुकुर नदी में 7.75 करोड़ की लागत से हाई लेवल ब्रिज का किया भूमिपूजन

11 Jul 2026   9 Views

वन मंत्री ने कुकुर नदी में 7.75 करोड़ की लागत से हाई लेवल ब्रिज का किया भूमिपूजन

Share this post with:


नारायणपुर । जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंदला में कुंदला-कोहकामेटा मार्ग पर कुकुर नदी के ऊपर हाई लेवल ब्रिज निर्माण कार्य का वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप द्वारा भूमिपूजन किया गया। यह कार्य आरसीपीएलडब्ल्यूई योजना के तहत लगभग 7.75 करोड़ की लागत से करवाया जायेगा। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
हाई लेवल ब्रिज के निर्माण से कुंदला, कोहकामेटा और आसपास के ग्रामीणों को वर्षभर सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से बरसात के मौसम में कुकुर नदी के कारण होने वाली आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होगा। इससे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि उपज के परिवहन तथा अन्य आवश्यक सेवाओं तक ग्रामीणों की पहुंच आसान होगी। स्थानीय लोगों ने पुल निर्माण को क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। यह परियोजना नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्र में आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने और ग्रामीणों के जीवन को अधिक सुविधाजनक बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा, जिला एवं जनपद पंचायत के सदस्य, नगर पालिका के पार्षदगण, कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुडिय़ा, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई, संयुक्त कलेक्टर डॉ सुमित गर्ग, सीएमएचओ डॉ. टी.आर. कुंवर सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web