Share this post with:
कांकेर। जिले में लोहत्तर थाना क्षेत्र अंतर्गत चेमल के पास स्थित पुष्प खदान लौह खदान में वाहनों में आग लगाने के बाद छोड़े गए लाल सलाम पर्चे का आज शुक्रवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें सहदेव तुलावी, प्रेम सिंह कोरेटी, ओम प्रकाश कचलाम, बृजलाल सलाम और शिवलाल तुलावी निवासी बोदेली-एडगुड शामिल हैं। इनमें सहदेव तुलावी को कांड का मुख्य कर्ता-धर्ता बताया जा रहा है। घटना के पीछे जो बात सामने आई है, उसके अनुसार आरोपी अपने गांव में लौह खदान नहीं चाहते थे।आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने आगजनी, संगठित अपराध, पहचान छिपाकर अपराध करने, जान से मारने की धमकी सहित बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है।
Share this post with:
16 Oct 2026 10 Views
16 Oct 2026 16 Views
16 Oct 2026 21 Views
16 Oct 2026 16 Views
14 Oct 2026 25 Views