CNIN News Network

लोनिया पेपर मिल हादसे में मजदूर की हुई मौत, 20 लाख 51 हजार मुआवजा मिलने के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

22 Aug 2026   4 Views

लोनिया पेपर मिल हादसे में मजदूर की हुई मौत, 20 लाख 51 हजार मुआवजा मिलने के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

Share this post with:

बेमेतरा। ग्राम नेवनारा स्थित लोनिया पेपर मिल में कांक्रीट की दीवार गिरने से मजदूर मोहन दास बंजारे की मौत के बाद परिजनों ने विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। पीडित परिवार की मांगों के बाद मिल प्रबंधन परिजनों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच 24 घंटे की लंबी वार्ता के बाद 20 लाख 51 हजार रुपए मुआवजा देने पर सहमति बनी और परिजनों को 20 लाख रुपए का चेक और 51 हजार रुपए नगद दिया गया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त कर मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए बेरला समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया जहां औपचारिकता पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जहां परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी राजकुमार साहू ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को लोनिया पेपर मिल में नियमित काम के दौरान मजदूर मोहन बंजारे करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में उतरकर कार्य कर रहा था। इस दौरान गड्ढे से सटी कांक्रीट की भारी दीवार अचानक ढह गई और मजदूर उसके मलबे में दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने मिल प्रबंधन पर सूचना देने में लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी तत्काल प्रबंधन की ओर से नहीं दी गई। बल्कि किसी अन्य व्यक्ति के माध्यम से हादसे की सूचना मिली।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web