CNIN News Network

लोधेशवरधाम में सैकड़ो की संख्या में विवाह योग्य युवक-युवती ने दिया अपना परिचय

23 Nov 2026   9 Views

लोधेशवरधाम में सैकड़ो की संख्या में विवाह योग्य युवक-युवती ने दिया अपना परिचय

Share this post with:

00 चंबल विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने कहा समाज से बडा कोई नही
00 युवाओ को सनातन धर्म, संस्कृति से होगा जोडऩा - अंबालिका किशोरी
रायपुर। लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर के तत्वावधान में रविवार लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर का वार्षिक सम्मेलन, युवक- युवती परिचय सम्मेलन, दीपावली मिलन समारोह एवं स्मारिका का विमोचन कुम्हारी टोल प्लाजा के पास स्थित लोधेश्वरधाम में बडे ही हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपने लिए जीवन साथी की तलाश में अपना परिचय दिया।

लोधेशवरधाम में सैकड़ो की संख्या में विवाह योग्य युवक-युवती ने दिया अपना परिचय

इस अवसर पर पिछोर ग्वालियर मध्यप्रदेश चंबल के टाईगर एवं लोधी समाज के मसीहा प्रीतम सिंह लोधी, मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि लोधी समाज का बडा इतिहास रहा है, उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में समाज का अच्छा जनाधार है। युवाओं को समाज से जुडकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशा से मुक्त रहने की अपील की है। वहीं वृन्दावनधाम की महामण्डलेश्वर साध्वी अंबालिका किशोरी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थी, उन्होंने नारी शक्ति को प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए युवाओं को सनातन धर्म व संस्कृति से जोडऩे का आव्हान किया। इस दौरान नर्मदापूरम की पैतृक किशोरी जी ने अपने अमृतवाणी भजन हिलोर लेवे...माई नर्मदा.. हिलोर लेवे... को भी सुनाया और इस दौरान वहां उपस्थित समाज के सभी लोग झूमने पर मजबूर हो गए।

लोधेशवरधाम में सैकड़ो की संख्या में विवाह योग्य युवक-युवती ने दिया अपना परिचय

लोधेशवरधाम के अध्यक्ष सुरेश कुमार सुलाखे ने बताया कि इस अवसर पर जगराता गायिका नारायणगंज मध्यप्रदेश से रंजीता लोधी, बालाघाट मध्यप्रदेश की बेटी और मंडला मध्यप्रदेश की बहू गंगेश्वरी दमाहे-नगपुरे अपनी सुरीली आवाज से कार्यक्रम में चार- चांद लगा दिया । उन्होने लोधेशवरधाम पर आधारित गीत और मंडला .की महारानी अवंती लोधी जीवन पर आधारित ऐतिहासिक रचना को गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसके अलावा कन्हैया मस्करे बालाघाट मध्यप्रदेश की संगीतमय धूनों ने कार्यक्रम में समां बंधे रखा।

लोधेशवरधाम में सैकड़ो की संख्या में विवाह योग्य युवक-युवती ने दिया अपना परिचय

 लोधी समाज की बेटी लोक गायिका दीप्ती उपारकर द्वारा छत्तीसगढ की राजगीत अरपा पैरी की धार, महानदी अपार... की प्रस्तुत दी। इस अवसर पर प्रतिभावान छात्रों के अलावा समाज के बुजुर्गो का मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। उपरोक्त जानकारी लोधेशवरधाम के सचिव प्रहलाद दमाहे ने विज्ञप्ति में दी है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web