Share this post with:
रायपुर। लोधेशवरधाम के संयोजक श्री उत्तम वर्मा, का विगत दिवस आकस्मिक निधन हो गया। वे भिलाई निवासी जीवराखन लाल वर्मा के पुत्र थे। परिवार में धर्मपत्नी व दो पुत्र हैं। वे छत्तीसगढ़ में एक सफल उद्यमी की पहचान भी रखते थे रिएवेरा रिसार्ट,यू व्ही इन्फ्रास्ट्रक्चर व एम एम पार्क के संचालक थे। समाजसेवा के क्षेत्र में वे काफी सक्रिय रहे। उनके आकस्मिक निधन ने न केवल परिजनों बल्कि समाज व परिचितों को भी स्तब्ध कर दिया।
लोधेशवरधाम लोधी क्षत्रिय समाज रायपुर छत्तीसगढ के संरक्षक, अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष के साथ-साथ समस्त मित्रों ने एक शोकसभा आयोजित कर उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की। लोधेश्वर भगवान उन्हें अपने चरणों में स्थान देवें और शोकाकुल वर्मा परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
Share this post with:
18 Jul 2026 46 Views
18 Jul 2026 51 Views
18 Jul 2026 60 Views
18 Jul 2026 117 Views