CNIN News Network

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत भैयाथान में प्रबुद्धजन सम्मेलन

01 Nov 2026   22 Views

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत भैयाथान में प्रबुद्धजन सम्मेलन

Share this post with:

00 मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति जनविश्वास मजबूत करने का किया आह्वान
सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के अंतर्गत रविवार को भटगांव विधानसभा क्षेत्र के भैयाथान स्थित मंगल भवन में विधानसभा स्तरीय प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट मंत्री एवं भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत भैयाथान में प्रबुद्धजन सम्मेलन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए आवश्यक है कि नागरिकों को चुनाव प्रक्रिया, मतदाता सूची और संवैधानिक संस्थाओं की भूमिका के संबंध में सही एवं तथ्यात्मक जानकारी मिले। वर्तमान समय में एसआईआर और वोट चोरी जैसे मुद्दों को लेकर देशभर में राजनीतिक बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। ऐसे समय में समाज के प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सवालों और विचारों के लिए स्थान है, लेकिन किसी भी विषय पर चर्चा तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर होनी चाहिए। प्रबुद्धजनों से आग्रह है कि वे समाज के बीच जागरूकता बढ़ाने, चुनावी प्रक्रिया की सही जानकारी पहुंचाने और लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति विश्वास बनाए रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत भैयाथान में प्रबुद्धजन सम्मेलन

मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचकर लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक व्यवस्थाओं पर संवाद स्थापित करना है। उन्होंने कहा कि विपक्ष राजनीतिक विरोध के नाम पर अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहा है। दिल्ली में बड़ी संख्या में लोगों को जुटाकर किए जा रहे प्रदर्शनों से त्योहारों के इस महत्वपूर्ण सीजन में आम नागरिकों, व्यापारियों और छोटे कारोबारियों की रोजी-रोटी एवं व्यापारिक गतिविधियाँ प्रभावित होती हैं। इससे भी चिंताजनक बात यह है कि युवाओं को तथ्यों और सकारात्मक संवाद के बजाय भड़काऊ नारों, अभद्र व्यवहार और अव्यवस्था की ओर प्रेरित किया जा रहा है। युवाओं की ऊर्जा देश और समाज के निर्माण में लगनी चाहिए, न कि सार्वजनिक व्यवस्था को बाधित करने में। लोकतंत्र में विरोध का अधिकार सभी को है, लेकिन विरोध के नाम पर आमजन को असुविधा पहुँचाना, अभद्रता को बढ़ावा देना और अराजकता फैलाना उचित नहीं है। जनजागरूकता, तथ्यात्मक संवाद और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से ही लोकतंत्र के प्रति नागरिकों की समझ और जिम्मेदारी को और मजबूत किया जा सकता है। 

लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान के तहत भैयाथान में प्रबुद्धजन सम्मेलन

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी श्री शिवनाथ यादव तथा भाजपा सूरजपुर जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती चंद्रमणि पैकरा, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण, विभिन्न मंडलों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठजन, प्रबुद्ध नागरिक एवं बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। सम्मेलन के माध्यम से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और संवैधानिक संस्थाओं के विषय में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web