Share this post with:
0-राष्ट्रीय शोक का ऐलान; ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते
तेल अवीव/तेहरान/-लेबनान में इजराइल के हमलों में एक ही दिन में 254 लोगों की मौत हुई है, जबकि 1165 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इसके बाद देश में राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है। उधर ईरान बोला- सीजफायर और जंग साथ नहीं चल सकते। मध्य पूर्व में शांति की उम्मीदों को उस समय करारा झटका लगा जब अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध-विराम की घोषणा के चंद घंटों के भीतर इजऱायल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर अब तक का सबसे घातक हमला कर दिया। इन हवाई हमलों में कम से कम 254 लोगों की मौत हो गई और 1165 से अधिक लोग घायल हुए हैं।यह हमला इजऱायल-हिज़बुल्लाह संघर्ष के इतिहास में एक दिन में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
Share this post with:
18 Apr 2026 1 Views
18 Apr 2026 3 Views