CNIN News Network

लारा में 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

12 Nov 2026   3 Views

लारा में 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

Share this post with:

रायपुर। रायगढ़ जिले के लारा में छत्तीसगढ़ स्टेट वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला महिला एवं पुरुष वॉलीबॉल चैंपियनशिप 2026 का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

रायपुर : लारा में 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ


प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं। श्री चौधरी ने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल करें और अपने प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाएं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवा खिलाडिय़ों को आगे बढऩे और अपनी खेल प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेंगी।

रायपुर : लारा में 21वीं सीनियर छत्तीसगढ़ राज्य अंतर जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web