CNIN News Network

लाभांडी के शराब दुकान से 80 बोतल अंग्रेजी शराब ले उड़े चोर

10 Nov 2026   11 Views

लाभांडी के शराब दुकान से 80 बोतल अंग्रेजी शराब ले उड़े चोर

Share this post with:

रायपुर। लाभांडी स्थित शराब दुकान का ताला तोड़कर चोर करीब 80 बोतल अंग्रेजी शराब चोरी कर फरार हो गए। चोरी गई शराब की कीमत लगभग 34 हजार रुपये बताई जा रही है। घटना की शिकायत मिलने के बाद तेलीबांधा थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाभांडी इलाके में स्थित शराब दुकान में अज्ञात चोरों ने पहले दुकान का ताला तोड़ा और इसके बाद अंदर प्रवेश कर वहां रखी अंग्रेजी शराब की बोतलों को निशाना बनाया। चोर दुकान से करीब 80 बोतल अंग्रेजी शराब लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। तेलीबांधा पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और वारदात में शामिल अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web