Share this post with:
नई दिल्ली। रोज-रोज के प्रदर्शन से दिल्ली हलाकान हो गया है। त्यौहारी सीजन में कारोबारी भी इस प्रदर्शन से नाखुश हैं। वहीं पुलिस व प्रशासनिक व्यवस्था भी इन्ही प्रदर्शनकारियों के पीछे लगातार मशक्कत कर रहे हैं।
आम लोगों का कहना है कि लोकतंत्र में विरोध व प्रदर्शन जायज है पर इस तरह से नहीं कि लुकाछिपी के खेल में आम लोगों को भी परेशान होना पड़ रहा है। प्रदर्शन अब बंद होना चाहिए। बातचीत से रास्ता निकालना होगा। रेल मेट्रो बंद होने से भी परेशानी हो रही है।
बता दें मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सत्तारूढ़ सरकार के खिलाफ 'वोट चोरीÓ के आरोपों को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित आज विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रदर्शन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोमवार को दिल्ली के छह प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रवेश और निकास की सुविधा शाम 4 बजे तक के लिए बंद कर दी हैं। कई जगहों पर चौक चौराहे बेरिकेट्स लगाकर सील कर दिए गए हैं।
Share this post with:
12 Oct 2026 52 Views
11 Oct 2026 152 Views
10 Oct 2026 134 Views
10 Oct 2026 148 Views
10 Oct 2026 43 Views
09 Oct 2026 51 Views
08 Oct 2026 105 Views