CNIN News Network

रेलवे प्रशासन ने पटना और चेरलापल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों के संचालन की बढ़ाई अवधि

11 Sep 2026   5 Views

रेलवे प्रशासन ने पटना और चेरलापल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों के संचालन की बढ़ाई अवधि

Share this post with:

रायपुर-बिलासपुर। त्योहारी सीजन में यात्रियों की संभावित बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने पटना और चेरलापल्ली के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है, इन ट्रेनों का संचालन अब 2 दिसंबर 2026 तक जारी रहेगा।
ट्रेन नंबर 03253 पटना-चेरलापल्ली स्पेशल 21 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक कुल 21 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक सोमवार और बुधवार को पटना से रवाना होगी। वहीं, ट्रेन नंबर 03255 चेरलापल्ली-पटना स्पेशल 25 सितंबर से 27 नवंबर तक कुल 10 फेरे लगाएगी। इसका संचालन प्रत्येक शुक्रवार को होगा।
ट्रेन नंबर 03254 चेरलापल्ली-पटना स्पेशल 23 सितंबर से 2 दिसंबर 2026 तक कुल 11 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक बुधवार को चेरलापल्ली से चलेगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन के अंतर्गत इन स्पेशल ट्रेनों का बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर वाणिज्यिक ठहराव रहेगा। इन स्टेशनों से यात्रा करने वाले यात्रियों को भी इन विशेष ट्रेनों की सुविधा का लाभ मिलेगा।
रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें एक पावर कार, एक गार्ड-सह-लगेज-सह-दिव्यांग कोच, दो सामान्य, चार स्लीपर, सात एसी-3 और सात एसी-2 इकोनॉमी कोच शामिल हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web