CNIN News Network

रिटायर्ड आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या

30 Sep 2026   17 Views

सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

Share this post with:

 

0--नए नौकर पर संदेह, घटना के बाद से है गायब

 

भोपाल। राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरज नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रातीबड़ थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरज नगर स्थित निज निवास पर रहते थे। शुरुआती जांच में घर पर काम करने वाले एक नौकर पर शक जताया जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो घटना के बाद से गायब है।

 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web