Share this post with:
कांकेर। मानसून के श्रावण माह में कांकेर के शहरवासी विगत दो दिनो से पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। जिस नदी से पानी की सप्लाई की जाती है, वह मानसून में बारिश में स्टॉप डैम पूरी तरह से सूख चुकी है, इसी वजह से शहर में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। शहर में पानी की आपूर्तिे के लिए दसपुर बागोड़ के बीच बहने वाली महानदी में एनीकट के एनीकट के जरिए किसानों को सिंचाई के पानी सहित शहर के लोगों को पीने का पानी फिल्टर करके 21 वार्डों तक पानी पहुंचाया जाता था। लगातार बारिश के कारण नदी में पानी का बहाव तेज हुआ। पानी का बहाव रिटर्निंग वॉल नहीं झेल पाया और वह टूट गया। रिटर्निंग वॉल टूटने के लिए पानी एनीकट की ओर जाने के बजाए दूसरी दिशा में बहने लगा। पानी किसानों के खेतों में घुसा जिससे उनकी फसल चौपट हो गई, वहीं दूसरी ओर एनीकट पूरी तरह से खाली हो गया। ऐसे में बारिश रुकी तो नदी का आधा से अधिक हिस्सा सूख हुआ है। एनीकट में पानी नहीं होने के कारण लोगों को अब पानी मिलना बंद हो गया है, पिछले दो दिनों से रहवासी पानी के लिए परेशान हैं।
कांकेर अध्यक्ष नगर पालिका अरुण कौशिक ने बताया कि डैम में पानी नहीं रुकने के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। कुछ हिस्सों में बोर और अन्य माध्यमों से पानी की सप्लाई दी गई है। आज काम पूरा कर लिया जाएगा और शुक्रवार से लोगों को पानी मिलने लगेगा।
ग्राम दसपुर के सरपंच सूर्या नेताम ने कहा कि बारिश में नदी का बहाव तेज हुआ और रिटर्निंग वॉल टूट गया। इससे पूरा पानी एक तरफ चला गया। इसमें जो पहले का डैम है, उसमें 12 गेट हैं, जिसकी संख्या 30 के लगभग होनी चाहिए थी, ताकि पानी जल्दी से निकल सके, लेकिन गेट कम होने के कारण प्रेशर बढ़ा और वॉल टूट गई। यदि गेटों की संख्या ज्यादा होती तो ना आज पानी की किल्लत होती और ना गांव वालों को परेशानी होती ।
Share this post with:
21 Aug 2026 26 Views
21 Aug 2026 17 Views
20 Aug 2026 184 Views
20 Aug 2026 26 Views