Share this post with:
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैचों की सीरीज शुरू होने वाली है। प्रतियोगिता की शुरुआत 4 नवंबर यानी कल से होने वाली है। ऐसे में क्रिकेट प्रेमियों को एक बार फिर किंग कोहली और हिटमैन रोहित शर्मा मैदान में खेलते नजर आएंगे। आगामी वनडे विश्वकप के लिहाज से रोहित शर्मा के लिए ये सीरीज बेहद अहम है तो दूसरी ओर विराट कोहली के निशाने पर कई अहम वल्र्ड रिकॉर्ड हैं। तो चलिए प्रतियोगिता शुरू होने से पहले ही जानते हैं कि विराट कोहली किन-किन वल्र्ड रिकॉड्र्स को ब्रेक कर सकते हैं।
बात चेज मास्टर कोहली की हो रही तो सबसे पहले ऐसे रिकॉर्ड की बात करते हैं जो चेज करते वक्त उनके नाम दर्ज हो सकता है। अगर रन चेज करते हुए किसी मैच में 54 रन विराट ने बनाए तो वे वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। वहीं, अगर खिलाफ पूरी सीरीज में 75 रन बना लेते हैं तो विराट कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये रिकॉर्ड तो अब किंग कोहली के नाम ही होने वाला है।
Share this post with:
03 Nov 2026 18 Views
03 Nov 2026 19 Views
03 Nov 2026 20 Views
01 Nov 2026 31 Views
01 Nov 2026 49 Views