Share this post with:
00 राहुल गांधी के बयान पर किया पलटवार
रायपुर। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता एवं सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के नेता भारत की संस्कृति, सभ्यता और विरासत का अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी देश की जनता को लगातार भ्रमित करने का काम करते है। श्री पांडेय ने कहा, राहुल गांधी को, उनके सैम अंकल और क्वात्रोची मामा ने ज्ञान नहीं दिया कि भारत में कितनी महिला मुख्यमंत्री रही हैं।
पांडेय ने बताया कि सुचेता कृपलानी उत्तर प्रदेश, नंदिनी सतपथी ओडिशा, शशिकला काकोदकर गोवा, सैयदा अनवरा तैमूर असम, एन. जानकी रामचंद्रन एवं जयललिता तमिलनाडु, मायावती उत्तर प्रदेश, राजिंदर कौर भ_ल पंजाब, राबड़ी देवी बिहार, सुषमा स्वराज और शीला दीक्षित दिल्ली, उमा भारती मध्यप्रदेश, वसुंधरा राजे राजस्थान, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल, आनंदीबेन पटेल गुजरात, महबूबा मुफ्ती जम्मू कश्मीर, रेखा गुप्ता दिल्ली से मुख्यमंत्री बनी हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी यहाँ की संस्कृति, सभ्यता, विरासत का अपमान करने का काम कर रहे हैं, इसे देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी महिला शक्ति का सम्मान करती है और कांग्रेस के महिला विरोधी मानसिकता की कड़ी निंदा करती है।
पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेसी नेताओं की महिला विरोधी मानसिकता लगातार सामने आ रही है। इससे पहले जब संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल लाया गया तब यही काग्रेसी नेताओं ने उस बिल का विरोध किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी देश की महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण के साथ नेतृत्व करने का अवसर प्रदान कर रहे हैं तो दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी समेत समूची विपक्षी दल इसका विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के इसी रवैये की वजह से आज कांग्रेस पार्टी भारत के नक्शे से गायब होती नजर आ रही है।
Share this post with:
24 Aug 2026 27 Views
21 Aug 2026 43 Views
21 Aug 2026 25 Views
20 Aug 2026 210 Views
20 Aug 2026 43 Views